पुणे के कोंढवा स्थित गगन एमराल्ड को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने नात शरीफ और सूरह की तिलावत पेश की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अख्तर पिरजादे, सोहेल राठौर, मोहम्मद आरिफ, सुल्तान खान, अशफाक शेख, यूनुस खान, दिलावर शेख सहित सोसायटी कमेटी के सदस्य और रहिवासी मौजूद थे.
इसी मौके पर गगन एमराल्ड सोसायटी में नए ऑटोमेटिक बैरियर गेट का भी उद्घाटन किया गया। अब जिन वाहनों पर अधिकृत स्टिकर लगा होगा, उन्हें स्कैन करते ही बैरियर गेट अपने आप खुल जाएगा। इस नई सुविधा से सोसायटी की सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।