Haj 2024 विजिटर वीजाधारकों को हज करने की अनुमति नहीं है

तेज पोलीस टाइम्स : परवेज शेख

रियाद: सऊदी अरब सरकार हज यात्रा को बेहतर करने के लिए एक के बाद एक फैसले ले रही है। इसी कड़ी में सऊदी के गृह मंत्रालय ने मौजूदा साल के हज सीजन के लिए विजिटर वीजा लेकर आए विदेशियों के मक्का शहर में करीब एक महीने तक प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 23 मई से ये लागू हो गया है और 21 जून 2024 तक जारी रहेगा। इस दौरान विजिटर वीजा पर आए लोगों के लिए मक्का में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, जहां दुनियाभर से बड़ी संख्या में हाजी पहुंच रहे हैं। मंत्रालय ने सऊदी नियमों के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए हज के लिए बिना अनुमति के यात्रा वीजा धारकों से मक्का की यात्रा करने से बचने की सलाह दी हैसऊदी प्रेस एजेंसी ने गृह मंत्रालय के हवाले से की गई रिपोर्ट में बताया है कि विजिटर वीजाधारकों को हज करने की अनुमति नहीं है। इससे पहले सऊदी की फतवा काउंसिल ने भी हज यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिना परमिट के हज करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। सऊदी के निवासियों को भी 4 मई से मक्का में प्रवेश करने के लिए परमिट दिखाना आवश्यक है। सऊदी लोगों को भी बिना परमिट मक्का में एंट्री नहीं दी जा रही है। सऊदी सरकार ने कहा है कि हज के दौरान रजिस्टर्ड तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये उपाय लागू किए जा रहे हैं।

हज यात्रियों को हमेशा पहचान पत्र साथ रखने की सलाह
सऊदी सरकार ने हज यात्रियों को हज अवधि के दौरान हमेशा अपना पहचान पत्र साथ रखने की भी सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि लाखों हाजियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ये योजना लागू की जा रही हैं ताकि दुनियाभर से आए लोग एक सुरक्षित तरीके से अपने हज अनुष्ठान पूरा कर सकें।इस साल, 2024 के हज के लिए दुनियाभर से 20 लाख से ज्यादा मुस्लिम सऊदी पहुंचेंगे। इस हज सीजन की तैयारी में देश की अलग-अलग संस्थाएं जुटी हुई हैं। सऊदी अरब ने इस साल हज नियमों को भी सख्त किया है। सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि बिना परमिट के लोगों को हज करने पर 50 हजार रियाल (करीब 11 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही सऊदी अरब सऊदी हज मंत्रालय ने हज के सीजन के दौरान पवित्र स्थलों में एंट्री देने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए आधिकारिक तौर पर नुसुक कार्ड लॉन्च किया है। नुसुक कार्ड में सभी हाजियों को दिया जाएगा ताकि फर्जी तरीके से किसी को पवित्र स्थलों में एंट्री से रोका जाएगा।

Comments (0)
Add Comment