
Tej Police Times
तेज पोलीस टाइम्स :- रितेश दुबे
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर चौराहा व आसपास का इलाका गोलियों तड़तड़ाहट से गुंज उठा। गोलियों की आवाज से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया। हलांकि इस गोलीबारी की वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नही है। सूचना मिलते ही सीओ बदलापुर समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मिरसादपुर बाजार के पास कलिजरा मोड़ पर बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशो ने ताबड़तोड़ हवा में गोलियां चलाई तथा बाजार में खड़े बाइक को ईट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय जनता में दहशत व्याप्त हो गया। बदमाशो के जाने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने गोलियों के खोखे एकत्रीत कर रही है। हलांकि वारदात की पीछे बदमाशो का क्या मकसद था यह अभी नही पता चल पाया है।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.