
Tej Police Times
टीपू सुल्तान की जयंती केंद्र एवं सभी राज्य सरकारों द्वारा मनाई जाए; ॲड. तोसिफ शेख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मांग
पुणे | दिनांक : १७ नोव्हेंबर २०२६
ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता के विरुद्ध संघर्ष करने वाले मैसूर के शासक तथा रॉकेट तकनीक के सैन्य उपयोग में अपने योगदान के लिए पहचाने जाने वाले टीपू सुल्तान की जयंती केंद्र सरकार एवं देश की सभी राज्य सरकारों द्वारा आधिकारिक रूप से मनाई जाए, ऐसी मांग जनशक्ति संघ की ओर से ॲड. तोसिफ शेख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है।
इस संबंध में जनशक्ति संघ के अध्यक्ष ॲड. तोसिफ शेख ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लिखित निवेदन प्रस्तुत किया है। निवेदन में कहा गया है कि टीपू सुल्तान ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। रॉकेट तकनीक के सैन्य उपयोग में उनके योगदान को भी उचित सम्मान मिलना चाहिए।
निवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारतीय संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति के सजावटी चित्रांकन में टीपू सुल्तान का चित्र शामिल है।
जनशक्ति संघ ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार उनकी जयंती मनाने की पहल करे तथा सभी राज्य सरकारों को भी उनकी जयंती सम्मानपूर्वक मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करे।
संघ का कहना है कि इस पहल से आने वाली पीढ़ियों को टीपू सुल्तान के ऐतिहासिक योगदान और स्वतंत्रता के संघर्ष में उनकी भूमिका से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
ॲड. तोसिफ शेख
९८६०९०७३५७
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.